फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health

जंगली मशरूम खाने से बिगड़ी व्यक्ति की हालत, आईजीएमसी में दाखिल

Sun, 21 Jul 2019 06:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
health
शिमला। जंगली मशरूम खाने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। इसे उपचार के लिए आईजीएमसी में दाखिल किया गया है। देर रात कुमारसैन के रहने वाले राजेंद्र (56) ने जंगली मशरूम की सब्जी खा ली। कुछ देर बाद इसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन इसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से इसे आईजीएमसी रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को पुरुष मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। आईजीएमसी के मेडिसन विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम मच्छान का कहना है कि जंगली मशरूम खाने से मरीज का लीवर फेल होने के साथ साथ पीलिया भी हो जाता है। ये दिमाग पर भी असर डालता है। इसके अलावा मरीज को देखने में भी समस्या आती है और मुंह के सूखने की समस्या भी उत्पन्न होती है। इस स्थिति में मरीज को तत्काल अस्पताल लाकर उपचार देना चाहिए। जिससे कि मरीज को समस्या पैदा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed