{"_id":"6ac4e8c85f5970ad9907f53b","slug":"health-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-799135-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मौसम ने ली करवट, झड़ना शुरू हुआ पोलन, चर्म रोग और वायरल के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मौसम ने ली करवट, झड़ना शुरू हुआ पोलन, चर्म रोग और वायरल के बढ़े मरीज
विज्ञापन
डीडीयू समेत आईजीएमसी की मेडिसिन ओपीडी में लग रहीं कतारें
बाजू, मुंह पर हो रही एलर्जी, खांसी के बाद बुखार से भी हो रहे पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में मौसम में हो रहे बदलाव के बीच अब फिर पोलन झड़ना शुरू हो गया है। इससे अस्पतालों में चर्म रोग और वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी दीनदयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी के बाहर भीड़ लगी रही। वायरल से पीड़ित 30 मरीजों ने जांच करवाई। इस दौरान मरीजों के विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी करवाए गए ताकि बीमारी का पता लगाया जा सके।
इसके अलावा चर्म रोग विशेषज्ञ ओपीडी में भी 15 पीड़ितों ने रैशेज होने के पीछे का कारण पोलन झड़ना बताया है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को बचाव का आग्रह किया है। सुबह और शाम की ठंड के कारण खांसी, जुकाम और बुखार जैसे मामले बढ़ रहे हैं। डीडीयू के अलावा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी की आपीडी में भी यही हाल देखने को मिल रहा है।
पोलन से ऐसे करें बचाव
- घर की खिड़कियां बंद रखें ताकि परागकण अंदर न आ सकें।
- तेज हवा या सुबह के समय बाहर जाने से बचें, क्योंकि इस दौरान पोलन का स्तर सबसे अधिक होता है।
- घर वापस आने के बाद नहाएं और कपड़े बदलें ताकि शरीर और बालों पर चिपके परागकण साफ हो जाएं।
-बाहर निकलते समय मास्क पहनें।
-घर की साफ-सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें।
-यदि एलर्जी के लक्षण ज्यादा गंभीर हों, तो डॉक्टर की सलाह लें।
-- -- --
इन दिनों पोलन झड़ने से चर्म रोग के मामले सामने आते हैं। लोगों से आग्रह है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पूरे शरीर को ढककर रखें ताकि बीमारी से बचाव हो सके।
विज्ञापन
-डॉ. योगराज, चर्म रोग विशेषज्ञ डीडीयू शिमला
सुबह-शाम मौसम में हो रहे बदलाव और पोलन झड़ने से वायरल के मामले बढ़ रहे हैं। रोजाना पीड़ितों को उपचार दिया जा रहा है।
-डॉ. सोनिया, मेडिसिन विशेषज्ञ, डीडीयू शिमला