फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimla

Shimla News: चमियाना अस्पताल में तीन विशेषज्ञ तैनात, मरीजों को मिलेगी राहत

Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news shimla
मेडिसिन, एनस्थीसिया चिकित्सकों को न्यूरोलॉजी विभाग में किया तैनात
विज्ञापन

चिकित्सकों की राय लेने के लिए कई बार मरीजों को खाने पड़ते थे आईजीएमसी के धक्के
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में उपचार करवाने वाले मरीजों को अब और सुविधा हो जाएगी। अस्पताल में तीन विशेषज्ञों को तैनात किया गया है। इनमें मेडिसिन और एनेस्थीसिया के चिकित्सक शामिल हैं। ये चिकित्सक न्यूरोलॉजी विभाग में कार्यभार संभालेंगे। विशेष रूप से ऐसे मरीज जिन्हें उपचार के दौरान अलग-अलग विशेषज्ञों की सलाह की आवश्यकता होती है, उन्हें अस्पताल में ही परामर्श लेने में आसानी होगी। इससे मरीजों को उपचार करवाने के लिए अब इधर-उधर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। एक ही छत के नीचे मेडिसिन चिकित्सकों की राय भी आसानी से ली जा सकेगी।
अभी तक अस्पताल में उपचार करवाने वाले कई मरीजों को चिकित्सकों की राय लेने के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे चमियाना अस्पताल की लाइनों के बाद आईजीएमसी में ओपीडी के बाहर खड़े रहना पड़ता था। अगर मरीजों को चमियाना में ही शाम हो जाती थी तो अगले दिन फिर आईजीएमसी में मेडिसिन चिकित्सकों की राय लेने के लिए परेशान होते थे। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

गौर रहे कि चमियाना अस्पताल में प्रदेशभर से सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का लाभ उठाने और उपचार करवाने के लिए मरीज आते हैं। ऐसे में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अस्पताल में काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में तीन चिकित्सकों को तैनात किया गया है। इससे काफी आसानी होगी। मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।
-डॉ. ब्रिज शर्मा, प्राचार्य, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed