फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimla

Shimla News: मानसिक तनाव में अब न हों उदास, 24 घंटे टेली मानस पर करें कॉल

Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news shimla
प्रदेशभर में टेली मानस पर फोन कर लें परामर्श, तुरंत मिलेगा हल
विज्ञापन

आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए एनएचएम ने उठाया कदम
14416 नंबर पर दी जाएगी सुविधा, शेयर बात रहेगी गोपनीय
आदित्य सोफत
शिमला। बदलती जीवनशैली में काम का दबाव, व्यक्तिगत परेशानियां, मानसिक तनाव और डिप्रेशनमानसिक स्वास्थ्य सहायता चाहिए तो अब पीड़ितों को उदास नहीं होना पड़ेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से 24 घंटे मानस सेवा शुरू कर दी गई है। प्रदेशभर से पीड़ित किसी भी परेशानी पर आसानी से टेली मानस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इससे पीड़ितों को तुरंत विशेषज्ञों से परामर्श मिलेगा और परेशानी का आसानी से हल भी हो जाएगा।
एनएचएम की ओर से आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, टेली मानस सेवा पहले से जारी है लेकिन इसका प्रयोग सही प्रकार से नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने लोगों को जानकारी देने का निर्णय लिया है। अहम बात यह है कि टेली मानस सेवा के जरिए शेयर की गई बात को गोपनीय रखा जाएगा और 14416 नंबर पर फोन कर आसानी से परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन

गौर रहे कि इन दिनों लगातार परिस्थितियां बदल रही हैं। कामकाज व अन्य दबाव के कारण बच्चे और लोग मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। अगर मानसिक परेशानी का हल नहीं निकल पाता है तो गलत कदम उठा लेते हैं। दबाव के कारण लोग आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए विभाग ने जिम्मा उठाया है। इसके लिए लोगों को शिक्षा, सूचना और संपर्क (आईईसी) के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि परेशानी के दौरान टेली मानस सेवा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट....
प्रदेशभर में अगर कोई मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित है और सहायता की जरूरत है तो वह टेली मानस सेवा का लाभ उठा सकता है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। आत्महत्या को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। पीड़ित की ओर से दी गई जानकारी को गोपनीय रख हल निकाला जाएगा। -डॉ. रविंद्र कुमार, राज्य कार्यक्रम अधिकारी, मानसिक स्वास्थ्य, एनएचएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed