Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimla

Shimla News: पानी-कोल्ड ड्रिंक की बोतल में जहरीली दवाएं रखना खतरनाक, बच्चे हो रहे शिकार

Sun, 01 Nov 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
health news shimla
आईजीएमसी के विशेषज्ञों ने आपातस्थिति में आने वाले मामलों में किया अध्ययन
विज्ञापन


गलती से सेवन करना बन रहा खतरनाक, किडनी-लीवर-फेफड़ों को नुकसान
विशेषज्ञों ने सरकार से पैराक्वाइट की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध का आग्रह
खास खबर

आदित्य सोफत
शिमला। घरों में पानी-कोल्ड ड्रिंक की बोतल में जहरीली दवाएं रखना खतरनाक साबित हो रहा है। अनजाने में या तनाव में आने के पर बच्चे इसका सेवन कर रहे हैं। पैराक्वाइट नामक जहरीली दवा के सेवन के सबसे ज्यादा मामले अस्पताल में आ रहे हैं। बच्चे और बड़े इसके सेवन के बाद आपातस्थिति में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इससे न केवल किडनी बल्कि लीवर और फेफड़े को नुकसान के अलावा जानलेवा लक्षण भी सामने आ रहे हैं, साथ ही फाइब्रोसिस के मामले भी बढ़ रहे हैं। आईजीएमसी शिमला के बाल रोग विशेषज्ञों ने आपातस्थिति में आने वाले गंभीर मामलों पर अध्ययन किया है। अध्ययन 2025-2026 में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंगला सूद और उनकी टीम ने किया है। विशेषज्ञों ने अध्ययन करने के बाद सरकार से खतरनाक खरपतवार पैराक्वाइट की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध का आग्रह भी किया है ताकि अनजाने में या तनाव होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अध्ययन के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण व कृषि क्षेत्रों में खेतों में उगी खरपतवार और घास को जड़ से खत्म करने के लिए पैराक्वाइट नामक जहरीली दवा का प्रयोग किया जा रहा है।

इसे रखने के लिए किसान गलत तरीकों का प्रयोग कर रहे हैं। इसे पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में रखने से बड़ा नुकसान हो रहा है। पिछले काफी समय से अस्पतालों में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। वहीं सीएफएसएल जुन्गा में भी विसरा जांच सैंपल रिपोर्ट के अनुसार खरपतवार के सेवन से आत्महत्या के हर माह दो मामले आ रहे हैं। इसमें पाया गया है कि रसायन शरीर में प्रवेश करते ही कुछ ही घंटों के भीतर महत्वपूर्ण अंगों को निशाना बनाता है।
विज्ञापन

----

फेफड़ों पर फाइब्रोसिस का सबसे तीव्र असर
अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार पैराक्वाइट शरीर में ऑक्सीजन मुक्त कणों की मात्रा को अत्यधिक बढ़ा देता है, इससे फेफड़ों के ऊतक तेजी से सख्त होने लगते हैं। इसके कारण मरीज के फेफड़े ऑक्सीजन अवशोषित करने की क्षमता खो देते हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट के बावजूद सांस लेने में अत्यंत गंभीर तकलीफ होती है। वहीं, गुर्दों की कार्यप्रणाली को रोक देता है। अधिकांश मरीजों में रक्त शोधन ठप होने के कारण एक्यूट किडनी इंजरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
एंटीडोट न होने से स्थिति चिंताजनक

विशेषज्ञों का कहना है कि पैराक्वाइट का कोई विशिष्ट एंटीडोट (विषाक्तता-रोधी दवा) मौजूद न होना चिकित्सा जगत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। अस्पताल पहुंचे मरीजों को मुख्य रूप से सपोर्टिव केयर और ऑर्गन-सपोर्ट थेरेपी दी जाती है। इसके सहारे मरीजों को बचाने का प्रयास किया जाता है।

---

पैराक्वाइट खतरनाक खरपतवार है। इसका सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। सरकार से बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध का आग्रह भी किया है। इसे पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में न रखा जाए और बच्चों की पहुंच से दूर किया जाए। -डॉ. मंगला सूद, बाल रोग विशेषज्ञ, आईजीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed