Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news igmchealth news igmc

Shimla News: आईजीएमसी की सरकारी लैब में एचबीए1सी और पीटी-आईएनआर टेस्ट बंद

Sun, 31 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news igmchealth news igmc
किट और रीजेंट की कमी के चलते मार्च से नहीं हो रहे शुगर, हार्ट और लीवर से जुड़े टेस्ट
विज्ञापन

मरीज हो रहे परेशान, निजी लैब का रुख करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला (आईजीएमसी) की सरकारी लैब में कई अहम टेस्ट लंबे समय से नहीं हो रहे हैं। किट और रीजेंट की कमी के चलते मार्च से लेकर अब तक शुगर, हार्ट और लीवर से जुड़ी जरूरी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा असर एचबीए1सी टेस्ट पर पड़ा है। यह टेस्ट शुगर मरीजों की दवाइयों के समायोजन के लिए बेहद जरूरी मना जाता है। यह टेस्ट मार्च के आखिरी हफ्ते से अब तक सरकारी लैब में नहीं हो रहा है। इसी तरह पीटी-आईएनआर टेस्ट भी 21 मई से बंद है। यह जांच खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे मरीजों की निगरानी के लिए अहम है। इसके अलावा विटामिन-डी, विटामिन-बी12, थायरायड पैनल, लिपिड प्रोफाइल और शुगर लेवल जैसे रूटीन टेस्ट भी प्रभावित रहे। वर्तमान में सरकारी लैब में केवल चुनिंदा टेस्ट ही किए जा रहे हैं। विटामिन और थायरायड से जुड़ी जांचें भी लगातार प्रभावित रहीं। इससे मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ इलाज में देरी की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

आईजीएमसी प्रशासन का कहना है कि जिन टेस्टों की सुविधा सरकारी लैब में नहीं है, उन्हें क्रस्ना लैब में निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। यहां रोजाना करीब 900 से 1000 सैंपलों की जांच की जा रही है। अधिक सैंपल आने के कारण रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है और मरीजों को उपचार शुरू करने के लिए अगले दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने हजारों मरीज प्रभावित
आईजीएमसी की लैब में औसतन रोज़ाना 800 से 1000 मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं। इनमें से बड़ी संख्या डायबिटीज़ और हार्ट रोगियों की होती है। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले चार से पांच महीनों में कम से कम 10 से 20 हजार मरीज ऐसे रहे जिनकी जांचें सरकारी लैब में नहीं हो पाईं। इन मरीजों को या तो क्रस्ना लैब में लंबा इंतजार करना पड़ा या फिर बाहर निजी लैब में खर्च करके जांचें करवानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed