{"_id":"662e3b461f42207500076f58","slug":"health-news-igmc-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-341588-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी की इमरजेंसी लैब में नहीं हो रहे मरीजों के पूरे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी की इमरजेंसी लैब में नहीं हो रहे मरीजों के पूरे टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट कीट की अदायगी न होने के कारण वेंडरों नहीं दे रहे सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी की आपातकालीन लैब में मरीजों के सभी टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं। इस वजह से मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आलम यह है कि अस्पताल प्रबंधन की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण यह समस्या खत्म नहीं हो रही है।
अस्पताल की लैब में आपात स्थिति में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के रैंडम ब्लड शुगर, आरएफटी, एलएफटी और कंपलीट हीमोग्लोबिन जैसे रूटीन टेस्ट किए जा रहे हैं, लेकिन कई ऐसे टेस्ट हैं जो नहीं हो रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि टेस्ट किट मुहैया करवाने वाले वेंडरों की अदायगी नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रबंधन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यही वजह है कि अस्पताल की आपातकालीन लैब में पूरे टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन दावा करता है कि यहां पर महज केवल 20 टेस्ट किए जाएंगे। मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।