फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news health news

Shimla News: कमला नेहरू अस्पताल में 24 नई नर्सों की तैनाती

Sun, 03 Aug 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
health news health news
स्टाफ की कमी से जूझ रहे अस्पताल में अब मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लंबे समय से स्टाफ की कमी से जूझ रहे कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां 24 नई स्टाफ नर्सों की तैनाती कर दी है, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है। कई महीनों से अस्पताल में नर्सों की संख्या बेहद कम थी, जिससे गायनी, पीडियाट्रिक और अन्य वार्डों में मरीजों की देखभाल में भारी दिक्कतें पेश आ रही थीं। एक नर्स को 20-25 मरीजों की देखरेख करनी पड़ रही थी, जिससे न सिर्फ स्टाफ पर दबाव बढ़ रहा था बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं। अस्पताल की ओपीडी और प्रसव केंद्रों में हर दिन सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता था।

नई नियुक्तियों के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि मरीजों को न केवल बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि स्टाफ पर भी बोझ कम होगा। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह शुरुआत है और आगे भी जरूरत के अनुसार स्टाफ बढ़ाया जाएगा। इससे हजारों मरीजों को राहत मिलेगी और अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed