{"_id":"67e935ef047a4c36710cdd4c","slug":"health-news-chamyana-shimla-news-c-19-sml1001-509624-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना में थॉयरायड, विटामिन और बी 12 टेस्ट अब सरकारी लैब में होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना में थॉयरायड, विटामिन और बी 12 टेस्ट अब सरकारी लैब में होंगे
विज्ञापन
अस्पताल में ऑटो एनेलाइजर मशीन आने के बाद मिली राहत
मरीजों को निजी लैबों के चक्कर काटने के झंझट से मिलेगा छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में थॉयरायड, विटामिन और बी 12 के टेस्ट अब सरकारी लैब में ही होंगे। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ऑटो एनेलाइजर मशीन की खरीदारी की है। मशीन की कीमत लाखों में है। ऐसे में मशीन के लैब में आने के बाद मरीजाें को निजी लैबों के चक्कर काटने से राहत मिली है।
अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रियोनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी चलती है। औसतन 400 से 500 रोगी मिर्गी, स्ट्रोक, पार्किंसंस, शुगर, मूत्र रोग, गुर्दे की पथरी और किडनी रोग का इलाज करवाने आते हैं, लेकिन अस्पताल की सरकारी लैब में थॉयरायड, विटामिन और बी 12 जैसे रूटीन टेस्ट नहीं हो पाते थे। इस वजह से मरीजों को निजी क्रस्ना लैब में ये टेस्ट करवाने पड़ते थे। जबकि कई मरीज तो यह टेस्ट बाहर करवाते थे, क्योंकि निजी क्रस्ना लैब में मरीजों की रिपोर्ट दूसरे दिन मिलती है। ऐसे मरीजों को ओपीडी वाले दिन रिपोर्ट न मिल पाने के कारण सप्ताह में जब अगली बार ओपीडी लगेगी है तब रिपोर्ट दिखाने के लिए आना पड़ता था। लेकिन अब सरकारी लैब में समय पर टेस्ट होने पर ओपीडी वाले दिन ही रिपोर्ट मिल जाएंगी और मरीज रिपोर्ट दिखाकर अपने घर लौट पाएंगे। ऐसे में सोलन, ठियोग, रामपुर, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर और चंबा से इलाज करवाने आने वाले रोगियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
नई मशीन आ गई है
अस्पताल में नई मशीन आ गई है। ऐसे में धीरे-धीरे करके रुटीन के टेस्टों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे रोगियों को किसी तरह की परेशानी पेश न आए।
- डॉ. सुधीर शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाना