फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister vipin parmar in hamirpur

मंत्रीजी को बिना बिजली काटनी पड़ी रात, मोबाइल की लाइट से किया भोजन

Mon, 26 Feb 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Mon, 26 Feb 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
health minister vipin parmar in hamirpur
PIC

उपमंडल के विश्रामगृह में शनिवार रात को बिजली न होने से स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। हैरानी की बात तो यह रही कि रात भर बोर्ड के कई अधिकारियों और मुख्य कार्यालय का नंबर भी बंद रहा। नादौन के साथ लगता बेला गांव भी रात भर अंधेरे में डूबा रहा।

विज्ञापन


स्थानीय युवाओं नीरज, शुभम, आशु, किशोर, राजेश, मनोज, संजीव, कमल आदि ने कहा कि जब वे मंत्री से मिलने विश्राम गृह गए तो वहां करीब दस बजे बिजली चली गई। उस समय भी काफी लोग मंत्री से मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


मंत्री लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री को भोजन भी मोबाइल की रोशनी में करवाया गया। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह मंत्री ने विश्राम गृह से प्रस्थान किया, उसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि तकनीकी समस्या होने की वजह से बिजली बाधित रही। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को अब ठीक कर दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: परमार
बड़सर (हमीरपुर)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें वचनबद्ध हैं। प्रदेश में सरकार बनते ही इसके प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री रविवार को निजी अस्पताल के भवन के उद्घाटन के लिए बड़सर पहुंचे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के उपरांत 179 डॉक्टरों के पद भरे जा चुके हैं। शीघ्र दो सौ डॉक्टरों और 1400 पैरा मेडिकल स्टाफ के पद भरे जाएंगे।

बड़सर अस्पताल में दो डॉक्टरों ने ज्वाइन भी कर लिया है। शेष चिकित्सकों के आदेश जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना सौ दिन का एजेंडा तय किया है। इसका रिपोर्ट कार्ड बनाकर प्रदेश की 72 लाख जनता के सामने पेश किया जाएगा।

प्रदेश में यूनिवर्सल स्वास्थ्य योजना के साथ जोड़ने के लिए तहसील स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एक परिवार के पांच लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द हेल्थ की हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है।


इसमें आम जनता स्वास्थ्य सेवाओं में शिकायत या समस्या कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, निजी अस्पताल के प्रबंधक डॉ. कुलदीप धीमान, प्रो. प्रदीप धीमान, राकेश बबली, कमल नयन, ओम प्रकाश जसवाल और राजेंद्र ढटवालिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed