फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Health Minister Saijal said - NHM doctors, officers and personnel will not be regular

स्वास्थ्य मंत्री सैजल बोले- नियमित नहीं होंगे एनएचएम डॉक्टर, अधिकारी और कर्मी

Sat, 05 Feb 2022 02:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 02:30 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा सकता है। रेगुलर पे स्केल देने की बात हुई है। इनका भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सरकार चिंतित है।
 

विज्ञापन
Health Minister Saijal said - NHM doctors, officers and personnel will not be regular
नेशनल रूरल हेल्थ मिशन - फोटो : Social Media

विस्तार

नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत हिमाचल प्रदेश में सेवाएं दे रहे डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी नियमित नहीं होंगे। केंद्रीय फंडिंग कार्यक्रम के तहत इनकी स्वास्थ्य विभाग में तैनाती हुई है। केंद्र से जो पैसा हिमाचल सरकार को मिल रहा है, उससे ही इन्हें तनख्वाह दी जा रही है। सरकार इनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए एचआर पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए भी सरकार अन्य राज्यों मध्यप्रदेश, बिहार, मणिपुर और हरियाणा की पॉलिसी पर मंथन करेगी। हिमाचल में इस समय 17 कर्मचारी चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


हड़ताल समाप्त करने के लिए  इन कर्मचारियों को एक जनवरी, 2022 से नियमित पे स्केल देने की बात हुई है। यह पैसा भी केंद्रीय फंडिंग से ही मिलेगा। शुक्रवार को ये कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमीन चंद ने बताया कि कई राज्यों में मनरेगा और सर्व शिक्षा अभियान केंद्रीय फंडिंग कार्यक्रम से चल रहे हैं। इसमें सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को सरकार ने नियमित किया है। इसी पॉलिसी को अपनाते हुए सरकार एनएचएम कर्मचारियों को नियमित कर सकती है। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा सकता है। रेगुलर पे स्केल देने की बात हुई है। इनका भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सरकार चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed