फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister kaul singh thakur statement over indo pak match in dharamsala

नहीं होना चाहिए भारत-पाक मैच का विरोध: कौल सिंह

Mon, 07 Mar 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 07 Mar 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
health minister kaul singh thakur statement over indo pak match in dharamsala
कौल ने यह भी कहा कि मैच से कई लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। इसलिए सरकार का निर्णय भी अपनी जगह सही है। - फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-पाक मैच पर स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि किसी भी खेल का विरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मैच के लिए सरकार से युवा पीढ़ी की राय लेने पर उन्होंने जोर दिया था। युवा मैच के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, कौल ने यह भी कहा कि मैच से कई लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। इसलिए सरकार का निर्णय भी अपनी जगह सही है।

विज्ञापन


कौल रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केमिस्टों से सांठगांठ कर मरीजों को ब्रांडेड और महंगी दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इस पर नजर रखें और रिपोर्ट सरकार को दें।

विज्ञापन

health minister kaul singh thakur statement over indo pak match in dharamsala
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बिलासपुर में एम्स खोलने के लिए सरकार ने जमीन केंद्र सरकार को उपलब्ध करवा दी है। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इस पर नजर रखें और रिपोर्ट सरकार को दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 करोड़ से सभी अस्पतालों में 58 जीवनरक्षक दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी। प्रदेश में 600 डॉक्टरों और 500 स्टाफ नर्सिंग सहित कुल 2200 भर्तियां की गई हैं।

अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में 500 बिस्तर बढ़ाए हैं। दूरदराज क्षेत्रों में टेली मेडिसिन सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स खोलने के लिए सरकार ने जमीन केंद्र सरकार को उपलब्ध करवा दी है।

लिंगानुपात पर जताई चिंता- जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के पंजाब सीमा से सटे तीनों ब्लॉकों में लड़कियों का अनुपात प्रदेश में सबसे कम है। जसूर के कमनाला में ब्लॉक मेडिकल दफ्तर के लोकार्पण के दौरान कौल ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अनुपात को बराबर लाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed