{"_id":"076b2cad31e8547e1109f53d7da96b13","slug":"health-minister-kaul-singh-thakur-in-nahan-sirmour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनएम स्कूलों के लिए 10 करोड़ मंजूर: कौल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनएम स्कूलों के लिए 10 करोड़ मंजूर: कौल सिंह
ब्यूरो/ अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Mon, 04 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा कि जीएनएम के चंबा, मंडी और नाहन स्कूलों को स्तरोन्नत करने के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा दो करोड़ की लागत से कुल्लू जिले में एएनएम स्कूल खोला जा रहा है। कौल सिंह रविवार को राजगढ़ स्थित बडू़ साहिब में इटरनल विश्वविद्यालय के अकाल नर्सिंग कॉलेज के आठवें वार्षिक समारोह में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में 33 जीएनएम स्कूल हैं। इनमें पांच सरकारी क्षेत्र व 28 निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। इनमें 1250 सीटों की क्षमता है। प्रदेश में 17 बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में से एक सरकारी क्षेत्र तथा 16 निजी क्षेत्र में हैं। इनमें 730 सीटों का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत 2528 पदों में से 2132 पोस्टें भर ली गई हैं।
विज्ञापन
कौल सिंह ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए पिछड़े क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले चिकित्सक दो वर्ष के उपरांत एमडी करने के लिए पात्र हो जाएंगे। इस कड़ी में सिरमौर जिले के आधा दर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन