जब मैंने कोई गलती ही नहीं की तो फिर माफी क्यों मांगूः कौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से अंतरंग बातचीत और राजनीतिक चर्चाओं की ऑडियो सीडी प्रकरण से घिरे स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है जिस पर वह माफी मांगें। जिन षड्यंत्रकारियों ने सीडी बनाई और जारी की है, उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।
सीएम ने बुधवार को उनका नाम लिए बिना कहा था कि गलती की है तो माफी मांगनी चाहिए या चुप रहना चाहिए। लेकिन कौल सिंह ने माफी मांगी न वह खामोश रहे। हालांकि वीरवार को मंडी में जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों को टालते हुए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अब बस करो.. रहने दो सीडी मामले को।
'सीबीआई जांच के लिए तैयार'
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किस मूड में यह बयान दिया है, उन्हें इस बारे में पता नहीं है। उन्होंने फिर कहा चरित्र हनन करने के लिए जारी की गई सीडी की सीबीआई जांच के लिए भी तैयार हूं। शुक्रवार को हमीरपुर में होने वाली कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग न लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे बैठक में न आने की सूचना पहले ही दे चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति की बैठक कौल सिंह भाग नहीं लेंगे। इस पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग न लेने सूचना सीडी मामले से पहले ही दे दी थी। किसी काम से बाहर जाने के कारण वे बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं।