फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister kaul sing thakur statement on aiims

प्रदेश में खुलेगा एम्स, कौल सिंह ने किया खुलासा

Sat, 25 Oct 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Sat, 25 Oct 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
health minister kaul sing thakur statement on aiims

दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल में भी एम्स खोला जा रहा है, लेकिन इस वर्ष के बजट में हिमाचल में खुलने वाले एम्स के लिए कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि हिमाचल को मिलने वाले एम्स के लिए केंद्र की ओर से बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। लेकिन अगले वर्ष के बजट में हिमाचल प्रदेश को एम्स मिल जाएगा।
विज्ञापन


उनकी कोशिश है कि हिमाचल में खुलने वाला यह संस्थान मंडी में ही स्थापित हो। इसके लिए मंडी के पास 1062 बीघा जमीन के कागजात तैयार कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसआई मेडिकल कॉलेज को भी राज्य सरकार अपने अधीन लेने को तैयार है। इस बारे में केंद्रीय श्रम मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बात की गई है।

एम्स के लिए डेढ़ सौ बीघा जमीन

health minister kaul sing thakur statement on aiims

कौल सिंह ने कहा कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के लिए डेढ़ सौ बीघा जमीन हिमाचल सरकार ने दी है। डेढ़ सौ करोड़ खर्च भी हिमाचल सरकार ने किया है।

अगर ईएसआईसी हिमाचल सरकार को मिल जाता है तो इसे एम्स परिसर में भी तबदील किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक अतिरिक्त जमीन भी आसपास ही मुहैया करवाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आगामी तीन साल में प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज चंबा, हमीरपुर और सिरमौर में शुरू किए जाएंगे।

इस बारे में भारत सरकार की टीम भी प्रदेश का दौरा कर चुकी है। कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में 200 डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे। 300 पद स्टाफ नर्सों के और 100 पद फार्मासिस्टों के भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed