फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister jp nadda strategy for himachal vidhan sabha elections

विस चुनाव में हर सीट के लिए ये रणनीति बनाएंगे केंद्रीय मंत्री नड्डा

Fri, 05 May 2017 10:29 AM IST
अनिल भंडारी/अमर उजाला, नगरोटा बगवां
अनिल भंडारी/अमर उजाला, नगरोटा बगवां Updated Fri, 05 May 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
health minister jp nadda strategy for himachal vidhan sabha elections

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पालमपुर दौरे को पार्टी में नई जान फूंकने वाला बताया। विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि इस दौरे से पार्टी में नया उत्साह आया है। पार्टी उनके बताए गए रास्ते पर न केवल प्रदेश में जीत हासिल करेगी बल्कि तीन चौथाई सीटें जीतकर अपनी सरकार भी बनाएगी। 

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जीत का पूरा भरोसा दिलाया है। आने वाले समय में ऐसे दौरे जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हर सीट के लिए अलग रणनीति बनेगी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों की कमी पर उन्होंने कहा कि भले ही कुछ समय लगे लेकिन मंडी, नाहन और चंबा के मेडिकल कॉलेजों से प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी। 

विज्ञापन

बोले- हिमाचल में दूर होगी डॉक्टरों की कमी

health minister jp nadda strategy for himachal vidhan sabha elections

टांडा मेडिकल कॉलेज से उनका व्यक्तिगत भावनात्मक संबंध है। इसलिए, इस कॉलेज को बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर बहुत कुछ किया गया है। इस कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी के लिए 150 करोड़ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 32 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। 

कॉलेज की 124 करोड़ से निर्मित प्रथम बिल्डिंग को हॉस्पिटल के मापदंडों के अनुसार आर्किटक्चरल ढांचे के अनुरूप बनाकर उत्तर भारत में एक मॉडल भवन के रूप में पेश किया गया है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यदि प्रदेश सरकार और बजट की मांग करती है तो और धन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed