फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister jp nadda on nurpuir visit in kangra

हिमाचल में डबल इंजन से दौड़ रही विकास की गाड़ी: जेपी नड्डा

Sat, 05 May 2018 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 05 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
health minister jp nadda on nurpuir visit in kangra

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल में कई वर्षों से विकास की गाड़ी रुक गई थी। अब जयराम सरकार बनते ही यह गाड़ी डबल इंजन से तेज दौड़ने लगी है। हिमाचल में विकास की गाड़ी पांचवें गियर में चल रही है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्यों को गति दी है। केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सही ढंग से उतारकर प्रभावी रूप से लागू किया है, जिसका उत्साह आम जनता में दिख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत मिशन इंद्रधनुष की 99 फीसदी योजना को हिमाचल में लागू किया गया है।

शनिवार को चंबा दौरे से पूर्व नूरपुर वन विभाग के विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता के दौरान नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंबेडकर जयंती पर चलाए गए ग्राम स्वराज अभियान को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस करोड़ परिवारों की आबादी को मिलेगा हेल्थ कवर योजना का लाभ

health minister jp nadda on nurpuir visit in kangra

देश के 10 करोड़ परिवारों में रहने वाली 55 करोड़ की आबादी को हेल्थ कवर योजना का लाभ मिलेगा। यह कुल आबादी का करीब 40 फीसदी होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यह बात चंबा के हरिपुर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित आजीविका दिवस के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि योजना के तहत 5 लाख के हेल्थ कवर से व्यक्ति को देश के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों के अलावा संबद्ध किए गए निजी अस्पतालों में 1392 हेल्थ प्रोसिजर में रोगों का निशुल्क उपचार होगा। देश में हर साल 10 लाख बच्चे डायरिया की चपेट में आते थे और डेढ़ लाख की असमय मौत हो जाती थी। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल और प्रयासों से रोटा वायरस के जरिये इस पर काबू पाया गया है।

कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों को निरोगी सेंटर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस योजना के जरिए 30 साल तक की आयु के व्यक्तियों कि स्वास्थ्य स्क्रीनिंग होगी। इससे पता लगेगा कि व्यक्ति किसी रोग की चपेट में तो नहीं आ रहा। 30 वर्ष तक की उम्र के युवा मानव संसाधन के स्वास्थ्य को लेकर यह एक बहुत बड़ा कदम है। आंकड़ों के मुताबिक देश में केवल 60 फीसदी ही टीकाकरण हो पाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed