फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister asked for report on free medicines in hospitals in himachal

अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां न मिलने पर जवाब तलब

Wed, 26 Jun 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
health minister asked for report on free medicines in hospitals in himachal

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाइयां न मिलने के मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य और निदेशक से जवाब मांगा है। पूछा गया है कि विभाग के स्टोर में लाखों की दवाइयां हैं लेकिन इन्हें उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा रहा। इसके अलावा आधा दर्जन मेडिकल कॉलेजों में सिटी स्कैन मशीनें लगाने में देरी पर भी रिपोर्ट तलब की गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने सिटी स्कैन मशीन के नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए हैं। 4 जुलाई तक टेंडर खोले जाने हैं। आईजीएमसी में कई सप्ताह से सिटी स्कैन मशीन खराब है। प्रदेश सरकार अब इस मशीन को बदलने जा रही है। अस्पतालों में प्रतिदिन दर्जनों मरीजों सिटी स्कैन करने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें सिटी स्कैन कराने के लिए निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अस्पताल प्रशासन से दवाइयाें का रिकॉर्ड भी मांगा है। विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने बताया कि मशीनों के टेंडर पहले रद्द हो गए थे। अब नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा है कि जिन जिलों के अस्पतालों में दवाइयों का कोटा नहीं है, उन्हें दवाइयां भेजने को कहा गया है। अफसरों से इस बाबत रिपोर्ट भी मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed