{"_id":"5869e5534f1c1b4d561582de","slug":"health-insurance-scheme-of-himachal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी माह लाखों लोगों को मिलेगा सरकार की इस सुविधा का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी माह लाखों लोगों को मिलेगा सरकार की इस सुविधा का फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा देने की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की महत्वाकांक्षी योजना इसी महीने लागू हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना को लागू करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सूत्रों की मानें तो वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ
विज्ञापन
योजना के कंपोनेंट पर निर्णय हो चुका है। अब इस महीने के अंत तक योजना को लागू करने के लिए कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव लाया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही योजना को प्रदेश भर में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लागू करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो योजना से प्रदेश के पांच लाख सत्तर हजार परिवारों को फायदा होगा। ये वे लोग होंगे, जो आरएसबीवाई, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना अथवा अन्य चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के दायरे में नहीं आते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी तक लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य सेवा योजना जैसी सेवाओं के जरिये निशुल्क चिकित्सकीय लाभ दिलाया जाता था। इन योजनाओं में अलग-अलग वर्ग और श्रेणी के लोगों को रखा जाता था। ऐसे में सामान्य और लोअर मिडिल क्लास के लोग वंचित रह जाते थे।
इसे देखते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीते बजट सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लागू करने की घोषणा की थी। घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग वित्त विभाग के अफसरों के साथ योजना को लागू करने की कवायद में जुटा है।
योजना में क्या है खास
योजना के तहत लाभार्थी को प्रतिदिन 1 रुपये के हिसाब से साल में 365 रुपये देने होंगे। इसके बाद अस्पताल में भर्ती रोगी को तीस हजार तक का स्वास्थ्य बीमार कवर मिलेगा। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने पर 1.75 लाख रुपये का क्रिटिकल देखरेख पैकेज सरकार की ओर से मिलेगा।