{"_id":"4cf565525c5fecf555987b451088be09","slug":"health-commission-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने बाद भी तैयार नहीं स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने बाद भी तैयार नहीं स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की सेहत कैसे सुधरेगी? राज्य की सेहत को सुधारने के लिए सरकार की ओर से गठित स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट नौ माह बाद भी तैयार नहीं हो पाई है। इससे सीधे तौर पर आयोग और प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर क्या कारण है कि सेहत के लिए एक रोड मैप नहीं बन पा रहा है। प्रदेश सरकार ने अगस्त 2014 में स्वास्थ्य आयोग का गठन किया था।
विज्ञापन
इस आयोग को फरवरी 2015 में अपनी रिपोर्ट देनी थी। रिपोर्ट में प्रदेश की सेहत को सुधारने के लिए एक रोड मैप देना था, जिससे हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बेहतर प्लान तैयार किया जा सके। प्रदेश के अस्पतालों में एक अच्छा सिस्टम विकसित किया जा सके। किसी मरीज को इलाज के लिए बहुत अधिक दूर जाने की जरूरत न पड़े। उसके घर के पास ही इलाज आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
इसके लिए आयोग की तीन बैठकें हुईं। तमाम बिंदुओं पर चर्चाएं भी हुईं। संबंधित महकमों के साथ विचार विमर्श भी हुआ, लेकिन नौ माह बाद भी नतीजा सिफर रहा। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर पर आयोग की ओर से कहा गया था कि जून तक रिपोर्ट आ जाएगी, लेकिन अभी तक नहीं आ पाई है। इसे चेक कराया जाएगा और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन