फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Health and hygiene information provided to women

Shimla News: महिलाओं को दी स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Health and hygiene information provided to women
शिमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिमला एयरपोर्ट पर महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की महिला कल्याणकारी संस्था कल्याणमयी महिला कल्याण संघ की शिमला शाखा की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा की अध्यक्ष रंभा रावत ने की। कार्यक्रम में सायरी अस्पताल की डॉ. वैशाली ने महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच करवाने की सलाह दी। डॉ. वैशाली ने व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित आहार अपनाने के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछकर उपयोगी जानकारी प्राप्त की। रंभा रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें स्वस्थ व सशक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article