{"_id":"9f5533ced1f24b9f0dc8ac3471edfea1","slug":"headmaster-demands-ddo-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्याध्यापकों को डीडीओ पावर देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्याध्यापकों को डीडीओ पावर देने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मुख्य अध्यापक संवर्ग अधिकारी संघ ने प्रदेश सरकार नए उच्च पाठशाला के मुख्य अध्यापकों को वित्तीय शक्तियां (डीडीओ) देने की मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा संघ ने पाठशालाओं में 300 व मुख्य अध्यापकों के करीब 150 खाली पदों को पद्दोनति के आधार पर भरने की भी मांग की है।
संघ का कहना है कि इससे न सिर्फ शिक्षकों के उपर से काम का बोझ कम होगा बल्कि उन शिक्षकों को भी फायदा होगा जो लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं।
इसके अलावा संघ ने मुख्य अध्यापक व प्रवक्ताओं के प्रधानाचार्यों की पद्दोनति का अनुपात 50:50 से 60:40 करने की भी मांग की ताकि टीजीटी कैडर के हित सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष उद्धम सिंह गुलेरिया और महासचिव राम कुमार ने बताया की संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।