{"_id":"dc2f0855046cd6a8e0c49dfd32a863df","slug":"headmaster-accused-of-molesting-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी हेडमास्टर सस्पेंड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का आरोपी हेडमास्टर सस्पेंड किया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 Jun 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के कसौली में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोपों में घिरे हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। आरोपी 13 जून तक पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन
वहीं प्रारंभिक उच्च शिक्षा उपनिदेशक जोगिंद्र कौंडल ने नालागढ़ में आयोजित बैठक में जिले भर के स्कूलों में एंटी सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटियों के गठन के कड़े निर्देश दिए हैं। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन कमेटियों के गठन से ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बहुत से स्कूलों में स्टाफ के देरी से आने की शिकायतें आ रही हैं, इसलिए अध्यापक सुनिश्चित करें कि वह तय समय पर स्कूल में आएं।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 17 मई को कसौली क्षेत्र के इस मुख्याध्यापक ने तीसरी व पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं के साथ स्कूल के कमरे में कुंडी लगाकर छेड़छाड़ की थी।
एक छात्रा के चचेरे भाई के आवाज लगाने पर कुंडी खोली थी। छात्रा ने अपनी मां को इस बारे में बताया तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी थी। आरोपी शिक्षक को 30 मई की रात को चंडी के पास से गिरफ्तार किया था।