फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hatti busy in preparations for Amit Shah's gratitude rally

Amit Shah HP Visit: अमित शाह की 15 अक्तूबर को प्रस्तावित आभार रैली की तैयारियों में जुटे हाटी

Mon, 10 Oct 2022 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Oct 2022 10:17 PM IST
सार

केंद्रीय हाटी समिति गृह मंत्री अमित शाह के सिरमौर दौरे की तैयारियों में जुट गई है। अमित शाह 15 अक्तूबर को सिरमौर के सतौन आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Hatti busy in preparations for Amit Shah's gratitude rally
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय हाटी समिति गृह मंत्री अमित शाह के सिरमौर दौरे की तैयारियों में जुट गई है। अमित शाह 15 अक्तूबर को सिरमौर के सतौन आ रहे हैं। समिति की शिमला इकाई के पदाधिकारियों ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र ने अपना वादा पूरा किया है। अब बारी हाटियों की है। हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ. रमेश सिंगटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल चौहान, चेयरमैन एमआर शर्मा, महासचिव अतर तोमर, भीम सिंह, गोविंद राणा, भीम सूर्या, दिनेश, आत्मा शर्मा, जगत ठाकुर, अनुज शर्मा, आशु चौहान, दलीप सिंगटा, बंसीलाल ठाकुर, मदन चौहान, नीता राम चौहान, फकीर नेगी, बिक्रम नेगी, मदन चौहान, खजान ठाकुर, दीपक चौहान, गोपाल ठाकुर, सुरेश सिंगटा आदि ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र में जनजागरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


154 पंचायतों के तहत 400 गांवों तक इसकी पहुंच होगी। अभी तक चार विधानसभा क्षेत्रों के जिन गांवों में अभियान छेड़ा गया है, वहां से लोगों का अच्छा जवाब सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाटियों के भविष्य को बेहतर बनाया है। अब खास तौर पर युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे। वह उच्च पदों पर नियुक्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सिरमौर की संस्कृति मान-सम्मान की रही है। एक-दूसरे का सम्मान करना विरासत में मिला है, इसे बरकरार रखा जाएगा। जो लोग सोशल मीडिया पर गाली-गलौज कर रहे हैं, वे हाटी की समृद्ध संस्कृति का ताना-बाना छिन्न-भिन्न कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed