{"_id":"5c279934bdec22571f2ed58c","slug":"hati-community-gave-ultimatum-to-govt-for-declaring-the-giripar-as-tribal-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित न करने पर हाटी समुदाय से किया जंग का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित न करने पर हाटी समुदाय से किया जंग का एलान
Sat, 29 Dec 2018 09:26 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
हाटी समुदाय ने सिरमौर जिले में नए साल का आगाज आंदोलन से करने का एलान किया है। समुदाय के प्रभाव संगठन सिरमौर युवा विकास मंच ने घोषणा की है कि अगर केंद्र सरकार ने एक महीने के भीतर सिरमौर जिले में गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित नहीं किया तो हाटियों की धरती पर बड़ा आंदोलन होगा। इस संबंध में मंच की एक अहम बैठक शिमला में हुई। इसमें तय हुआ कि चार दिन के भीतर हाटी समुदाय सीएम जयराम ठाकुर से मिलेगा।
विज्ञापन
उन्हें इसकी जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय में लाखों लोग हैं। ये सत्ताधारी नेताओं का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे मंच के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि हाटी समुदाय में करीब तीन लाख लोग हैं। उपाध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, धनवीर ठाकुर, मुख्य सलाहकार डा. रमेश सिंगटा, महासचिव श्याम चौहान, सचिव अतर तोमर, कोषाध्यक्ष दलीप सिंगटा, जगत सिंह आदि कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन