फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IAS and HAS officers transferred in himachal pradesh today

Himachal : चार आईएएस, तीन आईपीएस और सात एचएएस अधिकारियों के तबादले, देर रात अधिसूचना जारी

Sun, 22 Jan 2023 12:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Jan 2023 12:14 AM IST
सार

देर रात चार आईएएस, तीन आईपीएस और सात एचएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की गई। एचएएस अधिकारी सुखदेव सिंह को हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
IAS and HAS officers transferred in himachal pradesh today
तबादला(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल सरकार ने देर रात चार आईएएस, तीन आईपीएस और सात एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। देर रात अधिसूचना जारी की गई। एचएएस अधिकारी सुखदेव सिंह को हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति दी गई है। डॉ. मदन कुमार को सरदार वल्लभभाई पटेल कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी के रजिस्ट्रार की तैनाती मिली है। विवेक महाजन को एसडीएम अंब, जगन ठाकुर को अतिरिक्त निदेशक पर्यटन विभाग, डॉ. बिक्रम सिंह को संयुक्त निदेशक जनजातीय विकास होंगे। डॉ. बिक्रम सिंह संयुक्त निदेशक बागवानी का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। अनिल कुमार भारद्वाज एसडीएम चंबा और मुकेश शर्मा एसडीएम ठियोग होंगे। राज्य सरकार ने शनिवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।  मुख्यमंत्री देर रात तक सचिवालय में बैठे।

विज्ञापन


इन आईएएस अधिकारियों का तबादला
सचिव प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण और एफए और आरपीजी सी. पॉलरासु सचिव सहकारिता के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे और डॉ. आईएएस अधिकारी अजय कुमार शर्मा को इस प्रभार से मुक्त करेंगे। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी हरबंस सिंह ब्रास्कॉन को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी लगाया गया है। आईएएस अधिकारी निवेदिता नेगी को अतिरिक्त उपायुक्त विकास व परियोजना निदेशक (डीआरडीए) मंडी लगाया गया है।  महेंद्र पाल गुर्जर अब अतिरिक्त उपायुक्त विकास व परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ऊना लगाया गया है। 
विज्ञापन


एसपी शिमला मोनिका का तबादला, संजीव कुमार होंगे नए पुलिस अधीक्षक 
राज्य सरकार ने देर रात को एसपी शिमला का तबादला कर दिया। दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। पहली बटालियन जुन्गा के कमांडेंट संजीव कुमार को एसपी शिमला लगाया गया है, जबकि डॉ. मोनिका को एसपी शिमला के पद से बदलकर जुन्गा बटालियन में कमांडेंट लगाया गया है। नवपदोन्नत डीआईजी गुरदेव चंद को टीटीआर शिमला में नियुक्ति दी गई है। प्रशासन ने देर रात चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed