{"_id":"64c3ae352b672189b30e0c1c","slug":"has-officers-transfer-and-posting-order-today-in-himachal-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल में आठ एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां तैनात किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल में आठ एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां तैनात किया
Fri, 28 Jul 2023 08:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jul 2023 08:26 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने आठ एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव की तरफ से विशेष सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
एचएएस अधिकारियों के तबादले।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आठ एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला आदेशों के तहत सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त वर्ष 2021 के यह प्रोबेशनर अब सहायक आयुक्त (राजस्व) एवं तहसीलदार के पद पर नियुक्त किए गए हैं।अमित कथैक को थुनाग, मयंक शर्मा को कमराऊ (सिरमौर), अर्शिया शर्मा को झंडूता, शिखा को इंदौरा, आकांक्षा शर्मा को भुंतर, ओशिन को संधोल (मंडी), मोहित रतन को कांगड़ा और कुलवंत सिंह को पूह (किन्नौर) में सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य सचिव की तरफ से विशेष सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह ने आदेश जारी किए हैं।