फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HAS exam now on 15 june

एचएएस की परीक्षा स्थगित, अब 15 जून को होगी

Thu, 24 Apr 2014 10:51 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Apr 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
HAS exam now on 15 june

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 11 मई को रखी एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह 15 जून को होगी। आयोग ने यह निर्णय चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारियों की प्रार्थना के बाद लिया है।

विज्ञापन


इससे परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों को इस अवसर से वंचित नहीं होना पड़ेगा। आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने इसकी पुष्टि की है। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस/एचपीएएस) की प्रारंभिक परीक्षा रखी थी।
विज्ञापन


आयोग ने इस परीक्षा को आयोजित करने के लिए सारे प्रबंध कर लिए थे। पर हाल ही में आयोग को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए कर्मचारियों के स्टाफ की ओर से अनुरोध किया गया है कि इस परीक्षा को स्थगित किया जाए, क्योंकि वे अपनी चुनाव ड्यूटी पर नियुक्ति होने के कारण वे परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने चेयरमैन केएस तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें निर्णय लिया कि राज्य में एचएएस की परीक्षा एक अति महत्वपूर्ण परीक्षा है और समाज के सभी वर्गों से बड़ी संख्या में लोग इस परीक्षा में भाग लेते हैं।


आयोग ने पाया कि यह जरूरी है कि सभी वर्गों को समान अवसर दिए जाने जरूरी हैं और किसी को भी परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

विशेषकर ऐसे समय में जब कर्मचारियों को राज्य में चुनाव जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी में लगाया गया हो। आयोग ने ऐसे में एचएएस की परीक्षा को स्थगित कर 15 जून को लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed