फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HAS aspirant Neeraj kumari.

HPAS: नीरज ने पूरा किया भाई का सपना

Tue, 02 Sep 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन) Updated Tue, 02 Sep 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
HAS aspirant Neeraj kumari.

बुलंद हौसले और कठिन परिश्रम से बिलासपुर जिले की नीरज कुमारी ने अपने स्वर्गीय भाई का सपना पूरा किया। उन्होंने एचएएस परीक्षा में आठवां स्थान पाया है। वह मूल रूप से बिलासपुर के धरना (शाहतलाई) की रहने वाली हैं और कुनिहार में खंड विकास अधिकारी हैं।

विज्ञापन


नीरज कहती हैं कि उनके स्वर्गीय भाई दिनेश कौंडल का सपना था कि वह एचएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च अधिकारी बनें। इसे उन्होंने पूरा कर दिखाया है। नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय भाई दिनेश कौंडल और पति राजेश चांदला को दिया है।
विज्ञापन


कहती हैं कि उनके पति ने समय-समय पर उनका हौसला बढ़ाया। इसी का नतीजा है कि उन्होंने एचएएस परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त किया है। नीरज ने बताया कि वह वर्ष 2004 से कुनिहार में एचएएस परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वर्ष 2009 से 2014 तक आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर रहीं। वर्ष 2014 में ही कुनिहार में खंड विकास अधिकारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन से चार घंटे करती थीं पढ़ाई
नीरज कुमारी ने बताया कि वह रोजाना 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका मानना है कि कभी भी यह सोच न रखें कि ग्रामीण क्षेत्र से कोई अधिकारी नहीं बन सकता। यदि आप में सफलता प्राप्त करने जज्बा है तो अवश्य ही उस मुकाम को हासिल कर सकते हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed