फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   haryana roadways bus services in himachal

हिमाचल में हरियाणा रोडवेज के रूट बंद होने से बढ़ेंगी दिक्कतें

Fri, 01 Dec 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Dec 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
haryana roadways bus services in himachal

हिमाचल में हरियाणा रोडवेज के रूट बंद होने का असर प्रदेश की जनता पर पड़ेगा। इस रोडवेज की हिमाचल में 50 के करीब बसें चलती हैं। ये बसें प्रतिदिन 47 हजार किलोमीटर का सफर तय करती हैं।

विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज की यह बसें सुपरफास्ट हैं और निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचती हैं। अगर रोडवेज बसें चलाना बंद कर देता है तो लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


हिमाचल के धर्मशाला, हमीरपुर, शिमला, कांगड़ा, रामपुर, कुल्लू-मनाली में हरियाणा रोडवेज की बसें चलती हैं। इनमें से कई रूट घाटे के भी हैं। हरियाणा सरकार घाटे से उबरने के लिए रोडवेज को कॉरपोरेशन बनाने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन यूनियन के पदाधिकारी इसके पक्ष में नहीं हैं। इस मसले पर हरियाणा सरकार और कर्मचारियों के बीच खींचतान चल रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार ने इस मसले को लेकर 2 दिसंबर को पानीपत में यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का फैसला लिया है। 


हरियाणा की डीलक्स सेवा हो चुकी है बंद
हरियाणा रोडवेज ने तीन महीने पहले हिमाचल के लिए डीलक्स बसें चलाना बंद कर दी थीं। ये बसें शिमला, कुल्लू, रामपुर आदि क्षेत्र के लिए चलती थीं। इस रूट पर रोडवेज ने साधारण बसें भेजनी शुरू कर दी हैं। हिमाचल परिवहन निगम का मानना है कि अभी तक हरियाणा सरकार ने रूट बंद करने के लिए सूचना नहीं दी है, लेकिन सर्दियों के चलते हरियाणा रोडवेज कई रूटों पर अपनी बसें बंद कर देता है। 

हिमाचल में भी सर्दियों में रूट होते हैं बंद
परिवहन निगम भी हर साल सर्दियों में कई रूट बंद कर देते हैं। स्कूल बंद होने और सवारियां कम होने से रूटों को कल्ब किया जाता है, लेकिन अभी तक परिवहन निगम की ओर से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है। 


हिमाचल में हरियाणा रोडवेज की बसें बंद नहीं हुई है। हरियाणा सरकार की ओर से परिवहन निगम को ऐसा जानकारी नहीं मिली है। अगर रोडवेज हिमाचल के रूटों पर बसें चलाना बंद करता है तो इससे परिवहन निगम को फायदा होगा। - पंकज सिंघल, एचआरटीसी डीएम ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed