{"_id":"57fb5abb4f1c1b675228ea5c","slug":"haryana-roadways-bus-crush-three-cars-at-nahan-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रोडवेज की बेकाबू बस ने कई गाड़ियों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा रोडवेज की बेकाबू बस ने कई गाड़ियों को रौंदा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेक फेल होने से हरियाणा रोडवेज की बस ने सड़क पर बड़ा कोहराम मचाया। बेकाबू बस ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
यह हादसा हिमाचल के नाहन में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की यह बस पांवटा से नाहन की ओर आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे आसनदेवी मंदिर के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
इससे बस ने सड़क किनारे खड़ी कई कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कई गाड़ियों के तो परखच्चे उड़ गए। इसमें कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 को गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कुछेक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।
हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार लोगों की भी सांसें थम गई। हादसे का मंजर देख मौके पर मौजूद लोग सहम गए।