फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   haryana roadways bus accident on kalka shimla national highway

हादसा: चलती बस से गिरा हरियाणा रोडवेज का चालक घायल, पांच सवारियां भी चोटिल

Fri, 11 Mar 2022 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Mar 2022 08:42 PM IST
सार

एनएच पर हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस कालका से शिमला से जा रही थी। जाबली में एचपीएल कंपनी के तीखे मोड़ के समीप बस चालक का दरवाजा खुल गया। दरवाजे को बंद करते समय चालक ही सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन
haryana roadways bus accident on kalka shimla national highway
पहाड़ से टकराई बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला एनएच पर जाबली के समीप हरियाणा रोडवेज की चलती बस का चालक दरवाजा खुलने से सड़क पर गिरा गया। बस पहाड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार अधिकतर लोग सुरक्षित हैं जबकि चालक समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस टीम कार्रवाई में जुट गई है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एनएच पर हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस कालका से शिमला से जा रही थी। जाबली में एचपीएल कंपनी के तीखे मोड़ के समीप बस चालक का दरवाजा खुल गया। दरवाजे को बंद करते समय चालक ही सड़क पर गिर गया। चालक के सड़क पर गिरने से बस मोड़ पर होने के कारण पहाड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


इस हादसे में चालक को काफी चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और एनएच पेट्रोलिंग टीम को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक कपिल देव और अन्य लोगों को इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस में 42 सवारियां थीं जिन्हें गंतव्य की ओर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद कर्मियों को मौके पर भेजा गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed