फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Haryana Assembly Speaker Harvinder Kalyan met Himachal Assembly Speaker Kuldeep Pathania and watched the proce

Shimla: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कुलदीप पठानिया से की भेंट, देखी सदन की कार्यवाही

Mon, 24 Mar 2025 05:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Mar 2025 05:23 PM IST
सार

हरविंद्र कल्याण पिछले कल से हिमाचल राज्य के प्रवास पर हैं तथा राज्य सरकार की ओर से उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Haryana Assembly Speaker Harvinder Kalyan met Himachal Assembly Speaker Kuldeep Pathania and watched the proce
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कुलदीप पठानिया से की भेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण पत्नी सहित हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंचे। हरविंद्र कल्याण पिछले कल से हिमाचल राज्य के प्रवास पर हैं तथा राज्य सरकार की ओर से उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया गया है। विधानसभा सचिवालय पहुंचने पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की तथा गुलदस्ता भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुलदीप पठानिया ने अपने कार्यालय कक्ष में हरविंद्र कल्याण को शॉल, टोपी पहनाकर व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी पत्नी को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया । हरविंद्र कल्याण ने राज्यपाल तथा विधानसभा अध्यक्ष के साथ शिष्टाचार भेंट करने का कार्यक्रम रखा था। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


          इस अवसर पर हरविंद्र कल्याण को कुलदीप सिंह पठानिया ने कौंसिल चैंबर के इतिहास की जानकारी दी। सदन की कार्यवाही आरंभ होने से पूर्व पठानिया ने उन्हें अवगत करवाया। पठानिया ने कहा कि इस विधानसभा को देश की पहली पेपर लैस विधानसभा होने का गौरव प्राप्त हुआ है जब 4 अगस्त 2014 को हिमाचल ई-विधान प्रणाली लागू की गई थी। अब हमने भी डिजिटल इंडिया अभियान के तहत हिमाचल ई-विधान प्रणाली छोड़कर राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) को अपना लिया है जिसका कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त पठानिया ने हरविंद्र कल्याण से हिमाचल विधानसभा की कार्यप्रणाली, समिति प्रणाली, सत्र संचालन तथा आन्तरिक क्रिया–क्लापों की भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कुलदीप पठानिया का अतिथि सत्कार करने के लिए आभार प्रकट किया तथा उन्हे हरियाणा विधानसभा आने का निमन्त्रण दिया। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पठानिया को जिस तरह का संसदीय प्रणाली तथा विधायी ज्ञान है वह प्रशंसनीय है हरविंद्र कल्याण ने कुलदीप पठानिया को हरियाणा विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रिया-क्लापों की जानकारी दी तथा विधायी कार्य तथा प्रजातांत्रिक प्रणाली पर चर्चा की। मुलाकात के बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथि दीर्घा से जहां उनके लिए विशेष आसन की व्यवस्था की गई थी सदन की कार्यवाही को देखा तथा विधासभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने आसन से विशेष उल्लेख करते हुए सदन में मौजूद सभी माननीय सदस्यों से उनका परिचय करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed