फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Harshvardhan Chauhan said Will invite industrialists from all over the country for the Medical Device Park

Solan News: हर्षवर्धन चौहान बोले- मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए देशभर के उद्योगपतियों को करेंगे आमंत्रित

Tue, 17 Jan 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 07:18 PM IST
सार

प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार उद्योगपतियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्र में 1,00000 युवाओं को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है।

विज्ञापन
Harshvardhan Chauhan said Will invite industrialists from all over the country for the Medical Device Park
मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आगामी समय में प्रदेश सरकार उद्योगों को सभी प्रकार की स्वीकृति प्रदान करने के लिए अथॉरिटी बनाएगी। इससे प्रदेश में उद्योग शीघ्रता से स्थापित हो सकेंगे। उन्होंने मंगलवार को नालागढ़ के लखनपुर में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क का निरीक्षण किया। कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए देशभर के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जा रहा है। विदेशों कंपनियों को भी यहां लाने का प्रयास किया जाएगा। निकट भविष्य में इस पार्क में कई इकाइयां स्थापित होंगी। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने अधिकारियों को मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वर्तमान सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। प्रदेश मेंनए उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार उद्योगपतियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्र में 1,00000 युवाओं को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उद्योगपतियों को डराने धमकाने का कार्य अब नहीं चलेगा : हर्षवर्धन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा के शासन में उद्योगपतियों को डराने धमकाने की जो परंपरा थी, वह अब कांग्रेस शासनकाल में नहीं चलेगी। प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा। बद्दी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर डराने धमकाने में पार्टी का ही कोई पदाधिकारी शामिल होगा तो उसे भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि प्रदेश की सीमा के साथ लगते बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, ऊना, पांवटा साहिब और नूरपुर आदि क्षेत्र में खनन चरम पर है। इसे पूरी तरह रोका जाएगा। उन्होंने भू संरक्षण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खनन पर पूरी तरह से रोक लगाएं। अगर संबंधित अधिकारी भी अवैध खनन पर रोक लगाने में नाकाम रहते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीबीएन में 70 फीसदी हिमाचलियों को रोजगार देने की बात पर उन्होंने कहा कि कई बार यह देखा गया है कि उद्योग कामगारों और लिपिक के कार्य हिमाचलियों को दिए जाते हैं। उच्च पदों पर बाहर के लोगों को बैठाया गया है। अब सरकार का प्रयास रहेगा कि बड़े पदों पर हिमाचलियों को रखा जाए।

विज्ञापन

प्रदेश भर में चल रहे विकास कार्यों का किया जाएगा निरीक्षण : विक्रमादित्य

 लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि वह जल्द ही बीबीएन का दौरा करेंगे और यहां पर चल रहे भवन, सड़क और पुलों के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। कहा कि उसे गति देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर जाते हुए कुछ देर के लिए बद्दी में रुके। इस दौरान युवा कांग्रेस और इंटक के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विक्रमादित्य ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और पार्टी हाई कमान ने लोकनिर्माण विभाग के मंत्री की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाया जाएगा।

वह आने वाले समय में प्रदेश के हर क्षेत्र में दौरा करेंगे और पूरे प्रदेश में चल रहे विभाग के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। कहा कि बद्दी में विश्व बैंक के तहत बन रही रामशहर और बद्दी नालागढ़ फोरलेन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इन प्रोजेक्टों को गति देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इससे यहां पर और अधिक निवेश आए। इस मौके पर इंटक यूथ के प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र सिंह चौहान, शिव चौधरी, विपुल कुमार, राकेश, विपन, प्रदीप, अमित, बलदेव, रमेश, सुरजीत, वचन, तिरलोक, जयवंत, अश्वनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नालागढ़ में भी किया मंत्री का स्वागत
विक्रमादित्य नालागढ़ के ढाणा स्थित एक हवेली में रुके। जहां पर प्रदेश महासचिव हरदीप बाबा, ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, पूर्व  जिप सदस्य उजागर सिंह, प्रधान अमरीक सिंह, जगजीत सिंह जगा, अवतार सैणी, गुरचरण सिंह, सुरमुख सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, रोमी आलम, प्रिंस शर्मा, अजीत सिंह, हरजिंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed