Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Harshita and Nancy will play in the state-level badminton competition.

Shimla News: बैडमिंटन में हर्षिता और नैन्सी खेलेंगी राज्य स्पर्धा

Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Harshita and Nancy will play in the state-level badminton competition.
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठार की दो होनहार छात्राओं हर्षिता और नैन्सी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने सोलन में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने के साथ ही राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। टीम के कोच मदन कौशल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान हर्षिता और नैन्सी ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में उन्हें स्वाधा रावत और आराध्या की जोड़ी के हाथों कड़े संघर्ष के बाद हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उपविजेता रहने के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बना ली है। अब दोनों खिलाड़ी ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article