{"_id":"6aedd12567ac8675aa0d7b4f","slug":"haritvik-jishtu-from-shimla-wins-gold-at-national-competition-shimla-news-c-19-sml1002-816690-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला के हरितविक जिष्टू ने \nनेशनल स्पर्धा में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला के हरितविक जिष्टू ने नेशनल स्पर्धा में जीता गोल्ड
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के युवा निशानेबाज हरितविक जिष्टू ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए होने वाले चयन ट्रायल में भी जगह बना ली है। इस उपलब्धि से उनके भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हरितविक शिमला के खेल परिसर में निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कोच रवींद्र प्रकाश ने बताया कि हरितविक एक होनहार निशानेबाज हैं और डीएवी स्कूल, लक्कड़ बाजार के विद्यार्थी हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के अंडर-19 डीएवी नेशनल गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। इसके बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिए भी क्वालिफाई किया है। इससे पहले भी हरितविक इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता और राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुके हैं। राज्य राइफल संघ के महासचिव ईश्वर रोहाल, इंदिरा गांधी हिमाचल प्रदेश राज्य खेल परिसर के प्रभारी अनुराग वर्मा और शूटिंग कोच रवींद्र प्रकाश ने हरितविक को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
संवाद