फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   haritima of haryana wins x-mas queen competition at manali.

हरियाणा की हरितीमा बनीं क्रिसमस क्वीन-2016

Fri, 25 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Fri, 25 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
haritima of haryana wins x-mas queen competition at manali.

हरियाणा की हरितीमा के सिर मनाली क्रिसमस क्वीन- 2016 का ताज सजा है। हरियाणा की रहने वाली हरितीमा ने क्लब हाउस में प्रतियोगिता के दौरान अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए क्रिसमस क्वीन का खिताब हासिल किया।

विज्ञापन


बेस्ट डांसिंग कपल में नोएडा के सावंत और उनकी पत्नी के नाम रहा। दिल्ली के मिस्टर संदीप और संगीता ने बैलून डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टैच्यू डांस में हरियाणा के पवन और दीप्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


5 से 9 वर्ष के आयु वर्ग की प्रतियोगिता में मुंबई की बेबी हिया ने प्रथम स्थान और 10 से 16 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की डांस प्रतियोगिता में नोएडा की सानिया ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली में आए सैलानी विशेष तौर पर क्रिसमस और नववर्ष के दौरान बर्फ बारी का आनंद और क्रिसमस तथा नव वर्ष के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए देश के कोने-कोने से आते हैं। हिमाचल पर्यटन निगम मनाली के मैनेजर हेम राज शर्मा ने बताया कि पर्यटन निगम की ओर से हर वर्ष की भांति क्रिसमस पर प्रतियोगिताएं करवाईं गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed