{"_id":"69fdee8334ebff55580aa7b0","slug":"happy-with-chamiyana-ward-vikram-sen-filed-his-nomination-shimla-news-c-19-sml1002-718079-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना वार्ड से खुश \nविक्रम सेन ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना वार्ड से खुश विक्रम सेन ने भरा पर्चा
विज्ञापन
अब तक 17 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
नामांकन के दूसरे दिन चार वार्डों से आए 5 नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायती चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शहर में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन चमियाना वार्ड से खुश विक्रम सेन ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इसी वार्ड से जीतकर विधानसभा पहुंचे और मौजूदा समय में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के वार्ड से किसी भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की है। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन दावेदारी पेश कर सकते है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक जिला परिषद के चमियाना वार्ड से खुशविक्रम सेन, बल्देयां से ओम प्रकाश, बढ़ई वार्ड से सुभद्रा देवी और इंदिरा, हलोग-धामी वार्ड से स्वाति शर्मा ने नामांकन पत्र ग्रामीण एसडीएम मंजीत शर्मा को सौंपे। खटनोल वार्ड से रिटर्निंग ऑफिसर सुन्नी के समक्ष मीना देवी और प्रभा (शिवानी ठाकुर) ने अपनी दावेदारी पेश की। अब तक 17 उम्मीदवार अलग-अलग वार्डों से चुनावी ताल ठोंक चुके हैं।