फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Happened to shatter the dream of becoming a doctor

हिमाचल में मेडिकल छात्रों को एक अाैर झटका

Sat, 12 Jul 2014 11:41 AM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
Happened to shatter the dream of becoming a doctor

एमसीआई ने प्रदेश में डाक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं को करारा झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें आबंटित नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


इसे लेकर नौ जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कॉलेज प्रबंधन को पत्र भी भेज दिया है। पत्र में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि 2014-15 में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकती हैं। ऐसे में इस साल यहां एडमिशन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


हिमाचल को उम्मीद थी कि एडमिशन होने से 50 फीसदी सीटें राज्य को मिलेंगी, लेकिन ऐसा न होने से प्रदेश को तगड़ा झटका लगा है।

सरकार की लापरवाही से झेलना पड़ा नुकसान

Happened to shatter the dream of becoming a doctor

इसका मुख्य कारण यह रहा है कि कॉलेज शुरू करने को लेकर ठीक से पैरवी नहीं की गई, जिससे मंत्रालय की ओर से अनुमति नहीं मिली। गोर हो कि यह मेडिकल कॉलेज श्रम मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

हिमाचल प्रदेश के आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। 12 जुलाई को फिर से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक होगी, जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा।

एमसीआई की ओर से अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को 14 जुलाई को ही अपनी रिपोर्ट भेजी जाएगी। एमसीआई की आठ जुलाई को बैठक थी, लेकिन देश के तमाम सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर फैसला नहीं हो पाया।

12 जुलाई को फिर होगी बैठक

Happened to shatter the dream of becoming a doctor

अब उन्हीं कॉलेजों के लिए 12 जुलाई को दिल्ली में दूसरी बैठक बुलाई गई है, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई को देश भर के मेडिकल कॉलेजों की संस्तुति एक साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को भेजी जाएगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने बताया कि वीरवार को मंत्रालय में बात की गई थी, लेकिन मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 14 जुलाई को ही एमबीबीएस सीटों को लेकर किसी प्रकार की जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed