फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   handicap sanjeev sharma take oath as up pradhan at mandi.

व्हील चेयर पर शपथ लेने मंडी पहुंचे संजीव शर्मा

Fri, 15 Jan 2016 11:37 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 15 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
handicap sanjeev sharma take oath as up pradhan at mandi.

हौसलों में उड़ान और हिम्मत हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। हमीरपुर के नादौन खंड की गलोड़ खास पंचायत से मंडी में व्हील चेयर पर शपथ लेने पहुंचे नवनिर्वाचित उपप्रधान संजीव शर्मा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। संजीव के जज्बे को शपथ समारोह में हर किसी ने सलाम किया। संजीव बचपन से पोलियो से जंग लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन, खुद को अक्षम नहीं, दिव्यांग मानते हैं। पोलियो की वजह से स्कूल नहीं जा पाए। बचपन से बड़े-बुजुर्गों की संगत में रहे। पढ़-लिख तो नहीं सके पर दुनियादारी को खूब समझा। शपथ लेने के बाद संजीव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मिले। संजीव ने मुख्यमंत्री को पुष्प भेंट कर आशीर्वाद मांगा। संजीव शर्मा हिंद संग्राम परिषद नादौन के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


परिषद जरूरतमंद लड़कियों की शादी व अनाथ बच्चों को शिक्षा देने में मदद करती है। पांच साल से संस्था से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मन बात को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी की अक्षमों को दिव्यांग कहने का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल की उम्र में बीमारी का पता चला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लेकिन, हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव ने कहा कि पंचायत में युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पंचायत की हरिजन बस्ती में अरसे से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान करना लक्ष्य रहेगा। बुजुर्ग, दिव्यांगों को पेंशन दिलाना भी प्राथमिकता रहेगी।


संजीव ने चुनाव प्रचार के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि भाइयों विजय व अरुण ने हर घर तक व्हील चेयर के माध्यम से लोगों तक वोट की अपील करने के लिए पहुंचाया। लोगों से एक मौका मांगा और लोगों ने समर्थन दिया। उप प्रधान पद के कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। सभी को पछाड़ते हुए संजीव ने 170 मतों से चुनाव में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed