{"_id":"5b8bd48c42c792465326ab10","slug":"handball-players-honored-in-bilaspur-played-in-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स से लौटीं महिला हैंडबाल खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स से लौटीं महिला हैंडबाल खिलाड़ी सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हैंडबाल टीम का हिस्सा रहीं हिमाचल की खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निधि शर्मा, प्रियंका ठाकुर और दीक्षा ठाकुर के सम्मान में प्रदेश हैंडबाल संघ के तत्वावधान में समारोह परिधि गृह में हुआ। इसमें सदर के विधायक सुभाष ठाकुर मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत साहनी ने की।
विज्ञापन
परिवार में घटी अप्रिय घटना के चलते दीक्षा ठाकुर समारोह में शामिल नहीं हो पाईं। संघ के तरफ से तीनों खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 11-11 हजार रुपये के चेक भेंट किए गए। व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान सुनील गुप्ता, तरुण टाडू, समर्पण सामाजिक संस्था से सुरेंद्र गुप्ता, व्यास रक्तदाता समिति से अध्यक्ष कर्ण चंदेल, सुरेंद्र नड्डा, संजीव कुमार, अंकुश ठाकुर, आशीष ठाकुर ने भी निधि शर्मा और प्रियंका ठाकुर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंद किशोर शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। संघ के मीडिया इंचार्ज कर्ण चंदेल ने बताया कि सात अगस्त से बछड़ी स्थित हैंडबाल मैदान में भारतीय रेलवे की पुरुष हैंडबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। प्रदेश संघ और मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी ने रेलवे के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान संघ के लीगल एडवाइजर मनोज, उपप्रधान आशीष ढिल्लो, कमेटी के चेयरमैन खुशीराम गर्ग, जगदीश कौंडल, हर्ष मेहता, मीडिया इंचार्ज कर्ण चंदेल, कोच मनोज ठाकुर, गौरव चौधरी, प्रदीप कालिया, रघु सोनी, सुनील गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, तरुण टाडू, अंकुश ठाकुर, आशीष ठाकुर, बृजेश कौशल, संजय कौशल, वरुण व राजू शर्मा मौजूद रहे।