फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur: Physical test for army recruitment from 17th, mobile phones will be completely banned

हमीरपुर: सेना भर्ती का फिजिकल टेस्ट 17 से, मोबाइल फोन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Wed, 15 Jan 2025 04:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2025 04:00 PM IST
सार

कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस भर्ती रैली के दौरान जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के  संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके लगभग 3,200 युवाओं का फिजिकल टेस्ट होगा। 

विज्ञापन
Hamirpur: Physical test for army recruitment from 17th, mobile phones will be completely banned
Agniveer Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala Graphics

विस्तार

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि 17 से 24 जनवरी तक यहां अणु के मैदान में होने वाले तीन जिलों के पात्र उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के दौरान पूरे भर्ती क्षेत्र में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस भर्ती रैली के दौरान जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के  संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके लगभग 3,200 युवाओं का फिजिकल टेस्ट होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसलिए सभी उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत सामान के लिए वैकल्पिक समाधान अपनाएं। निदेशक ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने एडमिट कार्ड का अच्छी गुणवत्ता का रंगीन प्रिंट साथ लाएं, ताकि जांच के दौरान बार कोड स्कैनिंग में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार भर्ती की अधिसूचना में दी गई सभी हिदायतों को ध्यान से पढ़ें और अपने प्रमाण पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ में लाएं।
विज्ञापन


 सभी तैयारियां पूरी 
निदेशक ने बताया कि जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के सहयोग से भर्ती रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट के दौरान किसी भी तरह के प्रदर्शनवर्द्धक ड्रग्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। शारीरिक क्षमता एवं प्रदर्शन बढ़ाने वाली लगभग 20 चिह्नित दवाइयों के दुरुपयोग की जांच के लिए अभ्यर्थियों के डोप टेस्ट किए जाएंगे और दोषी पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कर्नल बीएस भंडारी ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे भर्ती के संबंध में किसी भी तरह के प्रलोभन या प्रभाव में न आएं। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed