{"_id":"6530d0c05c136ece5703cd03","slug":"hamirpur-news-police-start-probe-in-case-of-obscene-viral-video-of-entrepreneur-and-woman-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कारोबारी और महिला के अश्लील वायरल वीडियो मामले की पुलिस ने शुरू की जांच, साक्ष्य जुटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कारोबारी और महिला के अश्लील वायरल वीडियो मामले की पुलिस ने शुरू की जांच, साक्ष्य जुटाए
Thu, 19 Oct 2023 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:30 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कारोबारी और महिला का अश्लील वीडियो एक होटल के कमरे में बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिला हमीरपुर में एक कारोबारी और महिला के अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य जुटाए हैं। अब पुलिस ने मामले में लॉ अफसर से कानूनी राय मांगी है। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे महिला और पुरुष की पहचान भी हो गई है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इस मामले में पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
हमीरपुर के कुछ निजी होटलों में लंबे समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चलने की खबरें सामने आ रही हैं। जिला पुलिस ने इसी साल 30 मई 2023 को उपमंडल नादौन के एक निजी होटल में दबिश देकर इस मामले में होटल संचालक, दलाल महिला समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद कुछ समय तक जिले में काफी शांति रही। मगर अब फिर से निजी होटलों में इस तरह की वारदातों की सूचनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कारोबारी और एक महिला का अश्लील वीडियो भी एक होटल के कमरे में बनाया गया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। विभाग अब लॉ अफसर से कानूनी राय ले रहा है। बहुत जल्द इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन