फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News: Miscreants damaged board with names of martyr soldiers

Hamirpur: शहीदों के सम्मान में लगाए बोर्ड को शरारती तत्वों ने पहुंचाई क्षति, जांच शुरू

Sat, 14 Oct 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Oct 2023 06:09 PM IST
सार

ग्राम पंचायत के उपप्रधान एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मदनलाल ने कहा कि शरारती तत्वों की ओर से ऐसी हरकत को अंजाम देना बिल्कुल ही असहनीय है।

विज्ञापन
Hamirpur News: Miscreants damaged board with names of martyr soldiers
शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रैल में शहीदों के सम्मान में स्थापित बोर्ड को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि वह जल्द ही शरारती तत्वों के विरुद्ध पुलिस थाना नादौन में इस मामले को लेकर शिकायत करेंगे। केंद्र सरकार की ओर से सभी पंचायतों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पंचायतों के अंतर्गत शहीदों के स्मारक बनाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रैल में भी गांव बल में एक सुंदर शहीद स्मारक का निर्माण किया है।

विज्ञापन


रैल पंचायत के रहने वाले सिपाही दलीपा राम गांव पुंडरयाल 31 अक्तूबर 1965 को और सिपाही विचित्र सिंह गांव हार 8 दिसंबर 1971 को शहीद हुए थे। इन दोनों शहीदों की याद में ग्राम पंचायत रैल में एक बोर्ड लगाकर शहीदों का पूरा विवरण श्रद्धांजलि के रूप में अंकित किया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को शरारती तत्वों ने शहीदों के नामकरण वाले बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्राम पंचायत के उपप्रधान एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मदनलाल ने कहा कि शरारती तत्वों की ओर से ऐसी हरकत को अंजाम देना बिल्कुल ही असहनीय है। इस बारे में पुलिस थाना नादौन में भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed