फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur News: house caught fire due to short circuit in Bijhri, loss of Rs 7.50 lakh

Hamirpur News: बिझड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग की भेंट चढ़ा स्लेटपोश मकान, 7.50 लाख का नुकसान

Wed, 08 May 2024 04:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2024 04:20 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के विकासखंड बिझड़ी के अंतर्गत बुधवार सुबह सोहारी निवासी होशियार सिंह पुत्र देविया राम का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
Hamirpur News:  house caught fire due to short circuit in Bijhri, loss of Rs 7.50 lakh
आग की भेंट चढ़ा स्लेटपोश मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकासखंड बिझड़ी के अंतर्गत बुधवार सुबह सोहारी निवासी होशियार सिंह पुत्र देविया राम का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। आग लगने से परिवार को 7.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। होशियार सिंह मडियारी देवी मंदिर में काम करते हैं जबकि उनकी पत्नी गृहिणी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को वह प्रतिदिन की तरह सुबह खाना खाकर घर से मंदिर की ओर निकल गए थे, उनकी पत्नी भी बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गई हुई थी।

विज्ञापन


इसी दाैरान शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई।  ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस बारे में अग्निशमन अधिकारी बिझड़ी रतन चंद शर्मा ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। कड़ी में शकत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed