फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur news: aditya chauhan in republic day parade 2023 on kartavya path delhi

Hamirpur News: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे हमीरपुर के आदित्य

Sat, 31 Dec 2022 09:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Dec 2022 09:50 PM IST
सार

सेंट जोसेफ अकादमी से बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित विषय में स्नातक कर रहे हैं।

विज्ञापन
hamirpur news: aditya chauhan in republic day parade 2023 on kartavya path delhi
आदित्य चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला हमीरपुर के उपमंडल सुजानपुर के गांव कक्कड़ के आदित्य चौहान इस साल 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। वह एनसीसी में बतौर सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड का हिस्सा बनेंगे। आदित्य के पिता संजय कुमार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। आदित्य का जन्म भी वहीं हुआ।

विज्ञापन


सेंट जोसेफ अकादमी से बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित विषय में स्नातक कर रहे हैं। आदित्य की बड़ी बहन राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला, बैजनाथ जिला कांगड़ा में बीएएमएस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। पिता संजय कुमार ने अपने बच्चों के लिए काफी मेहनत की है। संजय का जीवन बचपन में काफी दिक्कतों भरा रहा।
विज्ञापन


परिवार में किन्हीं दिक्कतों के कारण संजय अपने मामा कैप्टन मेहर सिंह, अत्तर सिंह और भीम सिंह के परिवार में रहे। मामा ने ही संजय की परवरिश की। आज संजय की बेटी बीएएमएस की पढ़ाई तो बेटा गणित विषय में बीए की पढ़ाई कर रहा है। संजय ने बताया कि गत दिवस आदित्य सिंह राष्ट्रीय परेड में भाग लेने के लिए दिल्ली विवि से दिल्ली स्थित एनसीसी निदेशालय रवाना हो गए हैं। बेटे का सपना भारतीय सेना में अफसर बनना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed