फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur News: 28 employees of dissolved Staff Selection Commission relieved, will serve in other departments

Hamirpur News: भंग कर्मचारी चयन आयोग के 28 कर्मी किए रिलीव, अन्य विभागों में देंगे सेवाएं

Wed, 23 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 05:00 AM IST
सार

पेपर लीक मामले में भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के 28 अधिकारियों और कर्मचारियों को भार मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hamirpur News:  28 employees of dissolved Staff Selection Commission relieved, will serve in other departments
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित पेपर लीक मामले में भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के 28 अधिकारियों और कर्मचारियों को भार मुक्त कर दिया गया है। ये अधिकारी और कर्मचारी अब विभिन्न विभागों में कार्यभार संभालेंगे। आयोग में कुल 50 कर्मचारी और अधिकारी थे। अब शेष 22 कर्मचारी आगामी आदेशों तक भंग चयन आयोग में ही सेवाएं देंगे। 23 दिसंबर 2022 को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की विशेष टीम ने पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी का भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले का खुलासा किया था। इसके बाद अभी तक 14 विभिन्न पोस्ट कोड की भर्तियों के प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि होने के बाद करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पेपर लीक के कारण फरवरी 2023 में चयन आयोग को भंग कर यहां पर ओएसडी की नियुक्ति की थी। साथ ही यहां सेवारत कर्मचारियों से पसंदीदा विभाग का विकल्प लेकर सरकार ने इन्हें अन्यत्र विभागों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। अब आयोग से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को पूर्ण करवाने के लिए विशेष रूप से नियुक्त विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि कार्मिक विभाग ने आयोग से संबंधित विभिन्न आवश्यक कार्यों को पूर्ण करवाने के लिए न्यूनतम स्टाफ बनाए रखने की अनुमति भी दी है। इन सब कार्यों के लिए न्यूनतम संख्या में कुछ कर्मचारियों को रखा जाएगा तथा शेष 28 अधिकारियों-कर्मचारियों को भार मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन 28 कर्मचारियों को इन विभागों में भेजाचयन आयोग में निजी सचिव के पद पर सेवारत रहे केहर सिंह और वरिष्ठ वेतनमान आशुटंकक विद्यानंद सागर को राज्य सूचना आयोग, प्रोग्रामर पूनम ठाकुर को रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण, अधीक्षक मदन लाल को राज्य महिला आयोग, वरिष्ठ सहायक हरीश चंद्र को लोकायुक्त, वरिष्ठ सहायक अंजना देवी और कनिष्ठ कार्यालय सहायक होशियार सिंह को अर्थशास्त्र एवं सांख्यकी, कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार, कनिष्ठ सहायक हरीश कुमार और चालक देशराज को वन विभाग, लिपिक धर्मपाल को मंडलायुक्त मंडी कार्यालय, लिपिक चंद्रमणी और सेवादार दयानंद को मंडलायुक्त शिमला, लिपिक सुनील दत्त को उपायुक्त चंबा दफ्तर, कनिष्ठ कार्यालय सहायक रवि कुमार और सफाई कर्मचारी आशा देवी को राज्य परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल हमीरपुर, लिपिक नवीन कुमार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, चालक प्रवीण कुमार को उपायुक्त कांगड़ा, कनिष्ठ वेतनमान आशुटंकक नेहा रानी को उपायुक्त ऊना, चालक महेंद्र कुमार को उपायुक्त कुल्लू कार्यालय, चालक जयचंद को शहरी विकास विभाग, सेवादार विपिन कुमार को जनजातीय विकास विभाग, सेवादार अनिल कुमार को फोरेंसिक साइंस विभाग, सेवादार कुलदीप चंद और सेवादार मतीन मोहम्मद को महा अधिवक्ता कार्यालय, सेवादार नियाजी खान को वन विभाग, चौकीदार वीर सिंह और सेवादार सुरेश कुमार को कृषि विवि पालमपुर में नियुक्ति प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed