{"_id":"5e0a00ed8ebc3e8808339b1a","slug":"hamirpur-himachal-pradesh-army-jawan-martyred-in-siachen-glacier","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की रक्षा में सियाचिन ग्लेशियर में तैनात हमीरपुर का सपूत शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की रक्षा में सियाचिन ग्लेशियर में तैनात हमीरपुर का सपूत शहीद
Mon, 30 Dec 2019 07:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Dec 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शून्य से माइनस 50 डिग्री तापमान वाले सियाचिन ग्लेशियर में देश की रक्षा के लिए तैनात हमीरपुर का सपूत ठंड में ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण शहीद हो गया। नौ दिन तक अस्पताल में रहने के बाद रविवार को कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में उसने अंतिम सांस ली। मंगलवार को शहीद की पार्थिव देह पैतृक गांव लाई जाएगी। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते दुलेड़ा गांव के निवासी वरुण कुमार शर्मा (34) पुत्र अमर नाथ करीब 15 वर्ष पहले दो डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। बीती 20 दिसंबर को जब वह सियाचिन ग्लेशियर पर थे तो उन्हें अचानक सर दर्द हुआ और खून की उल्टी भी हो गई। मौसम खराब होने के चलते वहां पर हेलीकाप्टर नहीं आ सका और वरुण को इलाज के लिए लेह से वाया रोड ही लद्दाख तक लाना पड़ा।
विज्ञापन
20 दिसंबर शाम को उनका आपरेशन हुआ। इसके बाद उन्हें कमांड अस्पताल चंडी मंदिर शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन यहां बीते रविवार को दोपहर बाद 3.41 बजे वरुण ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि इस बारे में पता चला है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन