फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur Army bids adieu to Havildar surjit kumar

नम आंखों से हवलदार सुरजीत को अंतिम विदाई, शव देख बिलख पड़े पत्नी और बच्चे

Tue, 17 Oct 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 17 Oct 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur Army bids adieu to Havildar surjit kumar
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के हमीरपुर जिले की गलोड़ तहसील के गांव डुढाणा में असम राइफल में तैनात हवलदार सुरजीत कुमार का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुरजीत की अंतिम विदाई में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े।

विज्ञापन


दिल का दौरा पड़ने से शनिवार सुबह सुरजीत की मौत हो गई थी। इन दिनों वे दिमापुर असम राइफल सेंटर में तैनात थे। असम राइफल के सूबेदार भूरि सिंह जवानों के साथ सुरजीत के पैतृक गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


पत्नी और बच्चे बिलख पड़े। हवलदार सुरजीत कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए तहसीलदार देवीराम, एएसपी राजेश कुमार और एसएचओ राजीव कुमार पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता श्रोती का भी रो-रो कर बुरा हाल

Hamirpur Army bids adieu to Havildar surjit kumar
हवलदार सुरतीज कुमार की पत्नी और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा 11 कोर जालंधर से भी सेना के जवान अंतिम विदाई में शामिल हुए। हवलदार सुरजीत कुमार अपने पीछे पत्नी सीमा कुमारी, दो बेटियां निधि, अंकिता और बेटे अभि को छोड़ गए हैं। 

​उनकी बड़ी बेटी निधि कॉलेज में छोटी बेटी अंकिता 11वीं में और बेटा अभि छठी कक्षा में पढ़ रहा है। सुरजीत करीब 25 साल से असम राइफल में सेवाएं दे रहे थे। सुरजीत की माता श्रोती देवी, बड़े भाई विजय कुमार और अनिरुद्ध ठाकुर का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed