फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fruit growers' association advised gardeners to exercise restraint, said - do not bring raw apples to the mand

Shimla: फल उत्पादक संघ का बागवानों दी संयम बरतने की सलाह, बोले-कच्चा सेब मंडियों में न लाएं

Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 12:03 AM IST
सार

फल उत्पादक संघ ने बागवानों को संयम बरतने की सलाह दी है और पूरी तरह तैयार सेब ही मंडियों में लाने का आग्रह किया है। इस साल करीब 96 दिन बारिश न होने के कारण सूखे की मार के चलते सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के ऐसे बागीचे जहां सीधी धूप पड़ती है, सेब का आकार और रंग बढ़िया नहीं बना है। 

विज्ञापन
Fruit growers' association advised gardeners to exercise restraint, said - do not bring raw apples to the mand
संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सूखे की मार के कारण इस साल निर्धारित समय पर गुणवत्ता युक्त सेब तैयार नहीं हो पा रहा है। दाम गिरने के डर से कुछ बागवान अब अधपका और निम्न गुणवत्ता वाला सेब मंडियों में ला रहे हैं जिससे और अधिक नुकसान होने का अंदेशा है।फल उत्पादक संघ ने बागवानों को संयम बरतने की सलाह दी है और पूरी तरह तैयार सेब ही मंडियों में लाने का आग्रह किया है। इस साल करीब 96 दिन बारिश न होने के कारण सूखे की मार के चलते सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के ऐसे बागीचे जहां सीधी धूप पड़ती है, सेब का आकार और रंग बढ़िया नहीं बना है।

विज्ञापन


बारिशें शुरू होने के बाद अब गुणवत्ता सुधरनी शुरू हो गई है। फल, फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि नुकसान के डर से कुछ बागवान पूरी तरह तैयार होने से पहले अपना सेब मंडियों में ला रहे हैं। बागवानों को मार्केट गिरने का डर सता रहा है। बारिश से सेब की फसल को लाभ हो रहा है इसलिए जल्दबाजी न करें। पूरी तरह तैयार होने के बाद ही अपनी फसल मंडियों में लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed